{"_id":"63b3dc7062d9c348066d2048","slug":"mallikarjun-kharge-said-on-rajouri-attack-there-is-no-place-for-terror-in-a-civilized-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी हमले पर बोले खड़गे- सभ्य समाज में आतंक का कोई स्थान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी हमले पर बोले खड़गे- सभ्य समाज में आतंक का कोई स्थान नहीं
Tue, 03 Jan 2023 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 03 Jan 2023 01:12 PM IST
सार
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आतंकवाद का एक सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। राष्ट्र इस मुद्दे पर एक साथ है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से साहसपूर्वक लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी में एक के बाद एक हुए दो आतंकवादी हमलों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'जम्मू कश्मीर के राजोरी में दो आतंकवादी हमलों से बेहद दुखी हूं। इसमें दो बच्चों सहित 6 अनमोल जीवन खो गए हैं और 15 लोग घायल हो गए हैं। हम प्रदेश में विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हो रहे जघन्य आतंकी हमलों की निंदा करते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'आतंकवाद का एक सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। राष्ट्र इस मुद्दे पर एक साथ है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से साहसपूर्वक लड़ रहे हैं।' उन्होंने हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
रजौरी के ढांगरी गांव में सोमवार को हुए विस्फोट में समीक्षा शर्मा (16) और विहान कुमार शर्मा (4) की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका रविवार को हमले के शिकार प्रीतम लाल के घर के पास हुआ। दोनों हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। इससे पहले रविवार शाम गांव के तीन घरों में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। 15 घंटे बाद, गांव में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फट गया, जिससे चचेरी बहन समीक्षा और विहान की मौत हो गई।
विज्ञापन