फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Malik Club reached the semi-finals on the basis of spinners

स्पिनरों के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचा मलिक क्लब

विज्ञापन
Malik Club reached the semi-finals on the basis of spinners
रियासी। दिल्ली के स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मलिक क्लब ने सोमवार को रियासी प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में त्रिदेव क्लब को साठ रन से हरा कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

पहले बल्लेेबाजी करते हुए मलिक क्लब के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरूआत की और नौ ओवर में सौ रन बना दिए। इस के बाद तीन विकेट जल्दी गिर जाने से रनों पर रोक लगी, लेकिन प्रतीक के नाबाद अर्द्धशतक, विपिन के 20 गेंद में बनाए गए 40 और निखिल के 17 रन की बदौलत टीम ने बीस ओवर में 211 रन बनाए और 212 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज सन्नी मलिक ने भी 24 रन का योगदान दिया। त्रिदेव क्लब की तरफ से गेंदबाज वैभव ने तीन, सुर्यांश और अभीजीत ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिदेव क्लब ने तेज शुरूआत की सात ओवर में स्कोर को 80 के पार पहुंचा दिया। एक समय पर लग रहा था कि त्रिदेव लक्ष्य हासिल कर लेगा। लेकिन बल्लेबाज विपुल 33, गुलजार 31 और वैभव के 17 रन पर आउट होते ही टीम डगमगा गई। बल्लेबाज विशाल ने तेज 25 रन बनाए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा पाए। पूरी टीम 18वें ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई। मलिक कल्ब के स्पिनर विपिन व अंकुश ने तीन-तीन, जबिक निखिल व सुक्खी ने एक-एक विकेट हासिल किया। विपिन को हरफनमौला खेल के लिए मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed