फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Major Leetul Gogoi shifted to local headquarters For inquiries in Awantipora

मेजर गागोई हेडक्वार्टर में किए गए शिफ्ट, कोर्ट मार्शल के लिए होगी पूछताछ

Tue, 18 Sep 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Major Leetul Gogoi shifted to local headquarters For inquiries in Awantipora
लीतुल गागोई (फाइल फोटो)
मानव शील्ड विवादों में घिरे मेजर लीतुल गागोई को सेना ने अवंतीपोरा में स्थानीय हेडक्वार्टर में शिफ्ट कर दिया है। हेडक्वार्टर में शिफ्ट करने के दौरान उनसे कोर्ट मार्शल के लिए पूछताछ होगी। 
विज्ञापन


मेजर गागोई को श्रीनगर के एक होटल में लड़की के साथ पकड़ा गया था। सेना की कोर्ट आफ इन्कवायरी में उन्हें आरोपी पाया है। मेजर गागोई 53 राष्ट्रीय राइफल में बडगाम स्थित यूनिट में तैनात थे। 
विज्ञापन


मेजर गागोई को पिछले महीने में मानव शील्ड और आपरेशनल क्षेत्र को बिना अनुमति के छोड़ने के मामले में आरोपी पाया गया। फुल कोर्ट में उनसे पूछताछ होगी। अवपंतीपोरा में विक्टर फोर्स हेडक्वार्टर में उनसे मार्शल कोर्ट कार्रवाई के तहत पूछताछ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर गागोई दिसंबर 2008 में लेफ्टिनेंट बने थे। उन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस ने 23 मई को पकड़ा था, जब वह एक 18 साल की लड़की के साथ श्रीनगर के स्थानीय होटल में मिले थे। 

हालांकि, उन्हें सेना प्रमुख विपिन रावत ने आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए सम्मानित भी किया था। लड़की के साथ पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ कोर्ट आफ इन्कवायरी शुरू की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed