मेजर की आत्महत्या: जुलाई में लिखा सुसाइड नोट, दिसंबर में की खुदकुशी !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में खुदकुशी करने वाली मेजर अनिता पांच महीने से ऐसा करने की सोच रही थी। उनके पास से पुलिस को एक पत्र मिला है। इसमें लिखा गया है कि यदि मेरी मौत किसी कारणवश होती है तो इसका जिम्मेदार एक सैन्य अधिकारी होगा।
हालांकि, यह अभी जांच का विषय है कि यह पत्र मेजर अनिता ने ही लिखा है या किसी और ने। ऐसे कई पहलू हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को मेजर अनिता के पास से मिले पत्र में तारीख भी लिखी हुई है।
पुलिस ने पत्र को जांच के लिए एफएसएल के पास भेज दिया है। जांच की जाएगी कि यह पत्र मेजर अनिता ने ही लिखा है या फिर किसी और ने। यदि यह पत्र मेजर अनिता का लिखा हुआ ही है तो सैन्य अधिकारी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।
खंगाली जा रही है घर के पास की सीसीटीवी फुटेज
मेजर अनिता चंबा की रहने वाली थी। यह भी बताया जा रहा है कि मेजर के क्वार्टर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि मेजर की मौत से पहले कौन-कौन लोग उनसे मिलने आए।
पुलिस इन लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है। मेजर के मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। कुछ और पत्र भी मेजर के पास से मिले हैं। इनकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस मेजर के परिवार वालों के भी बयान दर्ज कर रही है।