फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   main function of Independence Day will be held at MA Stadium in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: इस बार एमए स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, कलाकारों और लोगों का होगा रैपिड टेस्ट

Tue, 27 Jul 2021 12:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 PM IST
सार

डिवकॉम ने समारोह में कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
main function of Independence Day will be held at MA Stadium in Jammu and Kashmir
एम एस्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस बार एमए स्टेडियम में होगा। इससे पहले परेड ग्राउंड में समारोह होता था। यहां विकास कार्यों के चलते एमए स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला लिया गया है। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर की अध्यक्षता में हुई स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों से संबंधित बैठक में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्तों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां तय समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा निदेशक और सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं, जिनमें चित्रकला, निबंध लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थलों पर एलईडी के माध्यम से भी स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का सीधे प्रसारण का प्रबंध करने और स्वास्थ्य विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में शामिल होने वाले कलाकारों और समारोह में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के निर्देश जारी किए। 


जेएंडके पुलिस, आर्म्ड, सीआरपीएफ, महिला दस्तों, होमगार्ड, अग्निशमन, आपात सेवा, वन सुरक्षा बल के दस्ते स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। बैठक में डीसी अंशुल गर्ग, नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा, एसएसपी जम्मू, एसएसपी यातायात, एसएसपी सुरक्षा, सीआरपीएफ, बीएसएफ के कमांडेंट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed