{"_id":"649f34b7f1c1536e590a5294","slug":"mail-jhidi-religious-programme-jammu-news-c-10-jam1008-151344-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: झिड़ी में बुआ नानकी के दर पर बही आस्था की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: झिड़ी में बुआ नानकी के दर पर बही आस्था की बयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी में बुआ नानकी देवस्थान पर सुखजंगे बिरादरी की शुक्रवार को वार्षिक मेल धूमधाम के साथ मनाई गई। स्थानीय के साथ दूर से आए बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर दर पर माथा टेक आशीर्वाद पाया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन करवा कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया।
कार्यकारी कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग बच्चों को जरूर लेकर आएं ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके। साथ ही आपसी जान-पहचान बढ़े। प्रधान मदन लाल, तरसेम लाल, शम्मी, शिव कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, रमेश डोगरा, शाम लाल, निट्टू, सचिन, मनु ने बताया कि देवस्थान 200 साल पुराना है। पहले ये स्थान पाकिस्तान के गांव जोंगेबेंस में था। 1947 के बाद बिरादरी के लोगों ने झिड़ी में स्थापित किया तब से वार्षिक मेल का आयोजन हो रहा है। वहीं, मेल में नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर की परिक्रमा कर बुआ का आशीर्वाद प्राप्त किया।