पाकिस्तान से क्रिकेट हो या नहीं, यह सरकार सोचेगी : महेंद्र सिंह धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से क्रिकेट मैच हो या नहीं, इस पर सिर्फ केंद्र सरकार की बेहतर फैसला ले सकती है। यह बात पिछले कुछ दिनों से कश्मीर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (माही) ने कही।
माही रविवार को कश्मीर में एक क्रिकेट मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। उक्त क्रिकेट मैच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर में उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर की टीमों के बीच खेला गया। कुंजर में क्रिकट मैच का आयोजन सेना की ओर से करवाया गया।
इसी मैच में बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे थे। उन्होंने क्रिकेटरों को खेल के कई गुर भी दिए, जिसका घाटी के युवाओं को फायदा मिलेगा। ज्ञात हो कि महेंद्र सिंह धोनी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) भी हैं।
यहां पहुंचे धोनी ने मीडिया से कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर निर्णय लेने का अधिकार है और वही फैसला करेगी कि हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेंगे या नहीं। कुंजर में माही ने खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के साथ वक्त भी बिताया।
An India vs Pakistan series is not just sports, its much more than that so the Government is the best judge and upto them to take a call if we should play: MS Dhoni pic.twitter.com/SNTE4ivzgD
— ANI (@ANI) November 26, 2017
चिनार आर्मी स्कूल के बच्चों से की थी मुृलाकात
माही पिछले कुछ दिनों से घाटी में युवाओं से मिल रहे हैं। बुधवार को वह अचानक चिनार आर्मी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने खेलों और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान माही ने स्कूली बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिचवाई थी।