{"_id":"63a371c5251690554c7b8ead","slug":"mahayagya-jammu-city-news-jmu274901482","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यज्ञशाला में 52 सेकेंड के लिए सबकुछ हो जाता है फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यज्ञशाला में 52 सेकेंड के लिए सबकुछ हो जाता है फ्रीज
विज्ञापन
जम्मू। यज्ञशाला स्थल पर गूंजते मंत्रोच्चार। सामने महाबली मारुतिनंदन की फहराती पताका। भजनों की स्वर लहरियों के बीच परिक्रमा करने में लीन लोग। इस बीच ध्वजारोहण और फिर राष्ट्रगान। इसके साथ ही 52 सेकेंड के लिए सबकुछ फ्रीज। यानी जो जहां हैं, वहीं रुक जाता है। परिक्रमा के लिए बढ़नेे वाले कदम भी। फिर... भारत माता की जय के साथ सबकुछ सामान्य। यह दृश्य है सोहांजना का, जहां इनदिनों आस्था की बयार बह रही।
द्वारिका नाथ शास्त्री समाधि स्थल सोहांजना में गो गोपाल महायज्ञ जारी है। चौथे दिन बुधवार को गंगाधर महाराज के नेतृत्व में यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसमें गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, स्तंभ पूजन, वेद पूजन और गो पूजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित हिस्सा लिया। वहीं, पूजन स्थल में 31 विद्वान ब्राह्मणों ने गीता पाठ, वेद पाठ, रामायण पाठ, जप आदि अनुष्ठान पूर्ण किए। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद सैन्य जवानों सहित श्रद्धालुओं की ओर से किए गए भारत माता के जयघोष से यज्ञशाला क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर एडीसी जम्मू संदीप, मंडाल के तहसीलदार पंकज सिंह, पुलिस अधिकारी अजेश जम्वाल और सरपंच सोहांजना बलवीर सिंह ने हिस्सा लेकर गंगाधर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रद्धालु सचिन गुप्ता को महाराज ने तलवार भेंट कर भक्ति पथ से जोड़ा है।
जीवन में सद्मार्ग से प्राप्त होता है ज्ञान : गंगाधर महाराज
धार्मिक कार्यों से अपनी सनातन संस्कृति, धर्म के प्रति प्रेम और जीवन में सद्मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। इसलिए लोग इन कार्यक्रमों में हिस्सा लें। यह अपील गंगाधर महाराज ने महायज्ञ के महत्व से अवगत करवाते हुए की। उन्होंने श्री द्वारिकानाथ शास्त्री जी के जीवन दर्शन का संदेश दिया। इसमें बताया कि हमारा लक्ष्य है कि जहां से निकलें वहां के युवा धर्म के साथ-साथ शारिरिक रूप से बलिष्ठ भी हों। इससे मानव जीवन के परम उद्देश्य की प्राप्ति होगी। गंगाधर महाराज ने बताया कि यज्ञशाला में गोपाल सहस्रनाम पाठ, विष्णु सहस्रनाम पाठ, भागवत रासपंचाध्यायी आदि कार्य प्रतिदिन जन कल्याण के लिए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
समाधि स्थल के पास दिनभर हो रहा भजन-कीर्तन
द्वारिकानाथ शास्त्री समाधि स्थल के पास भी धार्मिक गतिविधियां जारी हैं। रोजाना सेवा कार्यों के अलावा भजन-कीर्तन हो रहा है, जिसमें काफी श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। उनके लिए यहां भोजन व्यवस्था की गई है।
बच्चे, युवा ले रहे झूले का आनंद
यज्ञशाला स्थल से थोड़ी दूरी पर झूले भी लगाए गए हैं, जिसका आनंद युवा और बच्चे ले रहे हैं। इससे यहां मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है। स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग विभिन्न व्यंजन का स्वाद ले रहे हैं। घर और प्रतिष्ठान में सजावट की सामग्री के स्टॉल के अलावा अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध हैं, जिसकी खरीदारी करते लोग दिखाई देते हैं।