{"_id":"639f7a819ccf6732e578fd1a","slug":"mahayagya-jammu-city-news-jmu274663458","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगवान गणेश की पूजा के साथ गो गोपाल महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगवान गणेश की पूजा के साथ गो गोपाल महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नौ दिवसीय गो गोपाल महायज्ञ का रविवार को सोहांजना में तवी किनारे स्थित श्री द्वारिकानाथ शास्त्री समाधि स्थल पर आगाज हो गया है। महायज्ञ 26 दिसंबर तक चलेगा। इसका आयोजन विश्व शांति, वेदों का प्रचार करने और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार गो माता की महत्ता पर विचार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी।
रविवार को भगवान गणेश जी की पूजा के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। नौ दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाएगा। यज्ञ के पहले दिन परम पूज्य श्री द्वारिकानाथ शास्त्री महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। पंडित गंगाधर महाराज ने कहा कि ऋषियों द्वारा हरि नाम की चर्चा की जाएगी और शास्त्रों, वेदों, पूरे ब्रह्मांड में गो माता की महिमा के बारे में व्याख्यान दिए जाएंगे। जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए जाएंगे। पहले दिन महायज्ञ में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी भी मौजूद रहे।
एसआरटीसी ने लगाई दो बसें
सोहांजना में यज्ञस्थल तक पहुंचने के लिए एसआरटीसी की ओर से दो बसें लगाई गई हैं। इससे श्रद्धालुओं को वहां तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिल रही है। अब बिना किसी साधन वाले श्रद्धालु भी वहां आसानी से पहुंच सकेंगे। सरपंच तथा अन्य लोगों ने कहा कि एसआरटीसी की इस पहल से इस बार श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में पहुंचने की संभावना है।