फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahashivratri festival concludes with Shiva marriage

Jammu News: शिव विवाह के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
Mahashivratri festival concludes with Shiva marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। शहर के प्राचीन पंजवक्त्र महादेव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि उत्सव शिव विवाह के साथ संपन्न हुआ। वहीं, मंदिर में हजारों की भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भोले के जयकारे गूंजते रहे।

तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे दिन की शुरूआत मनोहर लाला एंड पार्टी और वीर भान एंड पार्टी के शानदार लोक गीतों से हुई। इसके बाद सुक्ष्म गुलेरिया एंड पार्टी ने शिव स्तुति पर शानदार नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद शिव तांडव भी देखने को मिला। शिव पार्वती की वेशभूषा में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद अली मोहम्मद एंड पार्टी ने कारक की प्रस्तुति दी। वहीं, शप्तान सिंह एंड पार्टी ने लोक नृत्य कुड की प्रस्तुति दी। संध्या में धर्मेश नरगोत्रा ने अपने साथियों के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। शाम साढ़े छह बजे महादेव की आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इसके बाद प्रिया दत्ता के नेतृत्व में नृत्यांजली की ओर से कथक नृत्य की प्रस्तुति हुई। उसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। अंत में जंगमों ने पारंपरिक शिव विवाह कथा सुनाई। इसके साथ ही तीन दिवसीय महाशिवराात्रि महोत्सव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed