Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maharashtra tour operators' decision: Trip to Kashmir will not be cancelled

महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटरों का फैसला: कश्मीर की यात्रा रद्द नहीं होगी, एकता का देंगे संदेश

विज्ञापन
Maharashtra tour operators' decision: Trip to Kashmir will not be cancelled
श्रीनगर। महाराष्ट्र के घरेलू टूर ऑपरेटरों ने बुधवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद भी वे कश्मीर घाटी की पर्यटक बुकिंग रद्द नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वह एकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोई भी टूर रद्द नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंसी राजा रानी ट्रैवल्स के अध्यक्ष अभिजीत पाटिल ने ये बात कही। वे एक शोकसभा के बाद पर्यटन और व्यापार संगठनों के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। पाटिल ने कहा कि टूर ऑपरेटर उन ताकतों को संदेश देना चाहते हैं, जो लोगों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा हम पर्यटकों की हर संभव मदद करेंगे। हालांकि, पाटिल ने कहा कि मंगलवार का हमला मानवता पर धब्बा है। पूजा हॉलिडेज के एक अन्य टूर ऑपरेटर सतीशभाई शाह ने कहा कि यह हमला कश्मीरियत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा दुनिया में कश्मीर के लोगों जैसी आतिथ्य की कोई दूसरी मिसाल नहीं है। कश्मीर के लोगों के दिल और दरवाजे हमेशा खुले हैं। वे पिछले कई वर्षों से वही आतिथ्य दिखाते आए हैं। उन्होंने कहा कि टूर ऑपरेटर कश्मीर में पर्यटन को समर्थन देना जारी रखेंगे। हम फरवरी से जून तक पूरी बुकिंग्स चला रहे थे। हमने पुलवामा हमले के बाद या अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद भी हमेशा कश्मीर का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर होटलियर्स क्लब के महासचिव तारिक गनी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि घाटी के टूर ऑपरेटर उन परिवारों के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। गनी ने कहा, बंद यह दिखाता है कि कश्मीरियत क्या है। उन्होंने देश के लोगों से घाटी में मेहमान के रूप में आने की अपील की। उन्होंने कहा “हमने पर्यटकों को मुफ्त आवास और भोजन दिया क्योंकि वे हमारे मेहमान हैं। हम आपसे कोई व्यवसाय नहीं करेंगे, लेकिन हमें संतुष्टि होगी कि भाईचारा बरकरार है।

उन्होंने कहा, हम आपसे एक पैसा नहीं लेंगे, यहां आएं और देखें कि कश्मीर के लोग आपको खुले दिल से कैसे स्वागत करते हैं। गनी ने कहा कि पर्यटन और व्यापार संगठन उन लोगों के खिलाफ हैं जो कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा “हम उनका बहिष्कार करते हैं । उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी अपील की कि हमले की जांच की जाए और दोषियों की पहचान की जाए।

उन्होंने कहा, यह जांच होनी चाहिए कि यह घटना क्यों हुई, सुरक्षा में कहां चूक हुई? क्योंकि ऐसी घटनाएं कश्मीरियों को बदनाम करती हैं और हम यह नहीं चाहते। नागिन लेक ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनएटीए) के अध्यक्ष मंजूर अहमद वांगनू ने हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कश्मीर के लोगों ने यह नहीं किया और जिन्होंने किया, वे कश्मीरी नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपील की कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा “ईश्वर के लिए, इसे सांप्रदायिक रंग न दें। साथ ही इसे राजनीति से दूर रखें। हमें एक साथ खड़े होकर पर्यटकों को वापस लाने के लिए कुछ करना होगा, हम उन लोगों के दुख में शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed