फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maharashtra, Delhi won Archery, PSPB Veenaam got two gold medals

तीरंदाजी: महाराष्ट्र-दिल्ली ने बाजी मारी, पीएसपीबी की वीनाम को दो स्वर्ण पदक, अभिषेक ने भी पाया सोना 

Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 02:14 AM IST
सार

जम्मू के एमए स्टेडियम में 41वीं एनटीपीसी सीनियर (पुरुष व महिला) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रदेशों के तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन
Maharashtra, Delhi won Archery, PSPB Veenaam got two gold medals
Jammu Archery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमए स्टेडियम जम्मू में 41वीं एनटीपीसी सीनियर (पुरुष व महिला) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कंपाउंड वर्ग की टीम स्पर्धा में पुरुष वर्ग शानदार प्रदर्शन कर महाराष्ट्र और महिला वर्ग में दिल्ली ने बाजी मारी। महिला वर्ग के 50 मीटर ओवरआल वर्ग में पीएसपीबी की वीनाम ज्योति सुरेखा ने सर्वाधिक 699 अंक बटोरकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।

विज्ञापन

एआईआई की अवनीत कौर को रजत

वीनाम ने महिला वर्ग के व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजेताओं को पदक देकर प्रोत्साहित किया। महिला के 50 मीटर ओवरआल वर्ग में एआईआई (पंजाब) की अवनीत कौर ने 698 अंकों के साथ रजत और राजस्थान की प्रिया ने 692 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मोहन राम स्वरूप भारद्वाज को पदक 

50 मीटर ओवरआल पुरुष वर्ग में दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने 710 अंकों के साथ स्वर्ण, उत्तराखंड के मोहन राम स्वरूप भारद्वाज ने 706 अंकों के साथ रजत और दिल्ली के अमन सैनी ने 706 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग के व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में दिल्ली के प्रियांश ने स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के प्रथामेश बाल चंद्रा फुगे ने कांस्य पदक

अरुणाचल प्रदेश के चिनारराजू सिरथर ने रजत और महाराष्ट्र के प्रथामेश बाल चंद्रा फुगे ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग की व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में राजस्थान की प्रिया गुरजार ने रजत और एएआई (पंजाब) अवनीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष टीम वर्ग में राजस्थान और दिल्ली ने जीते पदक 

पुरुष टीम वर्ग में राजस्थान ने 229 अंक बटोरकर रजत और दिल्ली ने 233 अंक लेकर कांस्य पदक हासिल किया। महिला टीम वर्ग में एआईपीएससीबी ने 223अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। इस वर्ग में आरएसपीबी ने 226 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

राजस्थान और पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

विजेताओं ने तीरंदाजी ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं। इसमें विभिन्न वर्ग में कांटे की टक्कर रही। अंक तालिका ने दिल्ली के साथ राजस्थान और पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed