फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maharaja Pratap singh, Birthday Celebrate, Reasi, Kamble Danga

Jammu News: महाराजा प्रताप सिंह की जयंती मनाई

विज्ञापन
Maharaja Pratap singh, Birthday Celebrate, Reasi, Kamble Danga
पौनी।संगड़ में बैठक करते जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मी।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल कमेटी ने बुधवार को महाराजा प्रताप सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान जिला कोर्ट परिसर में सुबह एक कार्यक्रम हुआ जिसमें महाराजा प्रताप सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला एवं सेशन जज सुरेश कटल ,एसएसपी परमवीर सिंह,तहसीलदार सुरेश सिंह, कमेटी के प्रधान महेश्वर सिंह व अन्य सदस्यों ने मौजूद रहे। बताते चलें कि महाराजा प्रताप सिंह का जन्म कोर्ट परिसर में बने एक कमरे में हुआ था जिसके चलते कमेटी की तरफ से उनका जन्मदिन हर वर्ष मनाया जाता है। बाद में एक कार्यक्रम का आयोजन कैंबल डंगा के स्थानीय बैंक्वेट हाल में हुआ जहां पर कमेटी के कई सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान महाराजा के जन्म स्थल को शाही मेहलात घोषित करने, विश्व के सब से ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज का नाम जनरल जोरावर सिंह रखने तथा ग्रा मोड़ में बनाए गए रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा प्रताप सिंह के नाम पर रखे जाने की मांग हुई। कार्यक्रम में लड़कियों के लिए अलग से डिग्री कॉलेज बनाने,केंद्रीय विद्यालय को खोल कर उस की कक्षाएं शुरू करने व जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर का निर्माण कर चिनाब दरिया के पानी का फायदा अगार बल्लियां, माड़ी, ग्रा,सिला, विजयपुर, कोटली भागा, भांगल,पैंथल के गांव के लोगों को देने की मांग हुई। कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान महेश्वर सिंह व सदस्य रोमेल सिंह,संजय सिंह,जयदेव सिंह,शाम सिंह, काबला सिंह, अशोक सिंह,गुरबचन सिंह,दलीप सिंह,शक्ति सिंह,ओंकार सिंह,कुलदीप सिंह,चैन सिंह के अलावा बार एसोसिएशन के सदस्य और कई स्थानों से आए हुए लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्टेज का संचालन एडवोकेट पवन देव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed