फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahakumbh 2025: Preparations for Mahakumbh in full swing, LG reached Ayodhya and said - the whole world will s

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर, अयोध्या पहुंचे एलजी बोले- पूरी दुनिया देखेगी इसकी भव्यता

Tue, 17 Dec 2024 10:43 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 17 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अयोध्या में महाकुंभ के भव्य आयोजन को लेकर कहा कि दुनिया भर के लोग इस बार आकर आस्था का अद्भुत अनुभव करेंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Preparations for Mahakumbh in full swing, LG reached Ayodhya and said - the whole world will s
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को अयोध्या नगरी पहुंचे। गोंडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराज्यपाल ने रामलला और हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेका। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आमंत्रण मिला है। यह आस्था का महाकुंभ है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार मिलकर आयोजन को भव्यता-दिव्यता की तरफ ले जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि देश ही नहीं दुनिया के लोग इस बार महाकुंभ में आएंगे और अलौकिक क्षण का दर्शन करेंगे। भारतीयता व आत्मीयता के लिए कुंभ मेले जैसे आयोजन जरूरी हैं। विशेष रूप से प्रयागराज और आसपास के लोगों को मजबूती मिलेगी। इससे पहले राम मंदिर पहुंचने पर ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने उनका अभिनंदन किया। वहीं हनुमानगढ़ी में संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास व पुजारी हेमंत दास ने उपराज्यपाल का स्वागत-सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed