{"_id":"574143364f1c1bbc15690733","slug":"madhav-will-arrive-in-srinagar-on-may-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम माधव 23 को आएंगे श्रीनगर, सज्जाद की नाराजगी कर सकते हैं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम माधव 23 को आएंगे श्रीनगर, सज्जाद की नाराजगी कर सकते हैं दूर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 22 May 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
राम माधव और सज्जाद लोग
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में 25 मई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का ताना बुनने वाले राम माधव 23 मई को श्रीनगर आएंगे।
वे पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर विधानसभा सत्र में पार्टी के स्टैंड की रणनीति समझाएंगे। इसके साथ ही सज्जाद लोन को मनाकर समाज कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए राजी कर सकते हैं।
पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राम माधव सोमवार को पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही उन्हें इस बात की हिदायत दे सकते हैं कि सदन में पार्टी लाइन पर ही रहना है। राष्ट्रवाद से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। इसके खिलाफ बात होने पर उसका पुरजोर विरोध किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही पिछले एक महीने से समाज कल्याण विभाग का कार्यभार न संभाल रहे सज्जाद लोन से भी उनकी बात होगी। सज्जाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी दायित्व चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें यह विभाग देने पर भाजपा में सहमति बन गई है।
उम्मीद है कि सज्जाद 23 या 24 मई को कार्यभार संभाल सकते हैं। दरअसल बजट सत्र से पहले कार्यभार संभालने का भाजपा और पीडीपी दोनों पर दबाव था ताकि सदन में इस मसले को लेकर किसी प्रकार की किरकिरी न होने पाए। हालांकि, पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।