फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   madh, domana, protest

Jammu News: सांदवा की खस्ताहाल सड़क से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
madh, domana, protest
दोमाना। मढ़ के सांदवा गांव की महिलाओं ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों को भाजपा प्रवक्ता अभिनव शर्मा और जिला बॉर्डर प्रभारी राजेंद्र सिंह चिब ने शांत किया। आश्वासन दिया कि स्वयं मामले को प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पंच वंदना कुमारी ने बताया कि खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान हैं। काफी समय बीतने के बाद भी न तो सरकार और न ही विभाग द्वारा कोई कदम उठाया गया। क्षेत्र में करीब 150 परिवार हैं जो रोजाना इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। बारिश के दिनों में सफर बेहद मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म कीचड़ से भर जाती है जिसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों में सीता देवी, रीनू देवी, राधा देवी, तोजी देवी, वीना देवी, गीता देवी, दर्शना देवी और तोशी देवी शामिल थीं। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द तारकोल डालने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed