{"_id":"67833f80485fe5d90c036bd4","slug":"made-people-aware-about-traffic-rules-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100949-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह: लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह: लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
Sun, 12 Jan 2025 10:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 11 से 17 जनवरी तक ट्रैफिक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार को डीएसपी ट्रैफिक जम्मू रूरल दलजीत सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनायत हुसैन, ट्रैफिक डीटीआई राजिंदर शर्मा, एसएचओ रोहित गांधी और जीएचएसएस अखनूर के एनसीसी कैडेट्स ने ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया।
डीएसपी दलजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और तेज गति से वाहन न चलाने जैसे छोटे-छोटे कदम बड़े हादसों को रोक सकते हैं। जागरूकता से ही हम सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कर सकते हैं।
एसएचओ रोहित गांधी ने कहा, हम सभी को चाहिए कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानून का पालन है, बल्कि यह हमारी जान बचाने का माध्यम भी है। इस अभियान में सभी का सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
ट्रैफिक अधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता (बिट्टू पंसारी) के सहयोग से करीब दो दर्जन हेलमेट उन दोपहिया वाहन चालकों और सवारों को वितरित किए, जो बिना हेलमेट के थे। इस पहल ने जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सभी उपस्थित लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।