फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maa Vaishno Prasad to reach home from speed post booking will be done on phone or website

स्पीड पोस्ट से घर पहुंचेगा मां वैष्णो का पवित्र प्रसाद, फोन या वेबसाइट पर करवानी होगी बुकिंग

Sat, 29 Aug 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Maa Vaishno Prasad to reach home from speed post booking will be done on phone or website
mata vaishno devi darbar photos - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा से वंचित श्रद्धालुओं को अब स्पीड पोस्ट से घर बैठे प्रसाद मिलेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार और डाक सेवाएं विभाग के निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सेवा लांच की। श्रद्धालु यात्रा नहीं कर पाने की सूरत में वेबसाइट और फोन नंबर पर कॉल कर प्रसाद की बुकिंग करवा सकते हैं। बोर्ड के अनुसार यह सेवा नो प्रॉफिट नो लॉस पर दी जाएगी। श्राइन बोर्ड ने तीन अलग-अलग श्रेणी का प्रसाद लांच किया है।

विज्ञापन


कटड़ा स्थित स्पीरिचुअल ग्रोथ सेंटर में समझौते के बाद श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि 16 अगस्त से यात्रा को फिर से शुरू किया गया है। भवन में स्थित यज्ञ शाला में हवन और पूजा के लिए भी श्रद्धालुआें को अनुमति दी गई है। हेलिकॉप्टर, बैटरी चालित कार और भवन से भैरो मंदिर तक रोप वे सेवाएं चलाई जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


स्पीड पोस्ट से यहां करवाएं बुकिंगस्पीड पोस्ट से यहां करवाएं बुकिंग
श्राइन बोर्ड ने प्रसाद बुकिंग के लिए 9906019475 फोन नंबर जारी किया है। इसी तरह से श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.maavaishnodevi.org/ पर भी बुकिंग करवाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed