{"_id":"62e2e1b663019d12d52d9b04","slug":"maa-vaishno-dham-sky-walk-will-be-built-over-the-yatra-track-for-the-safety-of-the-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maa Vaishno Dham: यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा ट्रैक के ऊपर बनेगा स्काई वॉक, पांच माह में काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maa Vaishno Dham: यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा ट्रैक के ऊपर बनेगा स्काई वॉक, पांच माह में काम होगा पूरा
Fri, 29 Jul 2022 12:51 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:51 AM IST
सार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काई वॉक का ई-शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार यात्रियों को बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कहा कि स्काई वॉक से यात्रा प्रबंधन बेहतर होने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
भवन की तरफ जाते भक्त
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां वैष्णो देवी यात्रियों की सुरक्षा तथा बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए यात्री कतार प्रबंधन (स्काई वॉक) का निर्माण होगा। सीपीडब्ल्यूडी की ओर से इसका निर्माण किया जाएगा। यह यात्रा ट्रैक से 20 फुट ऊपर वुडेन फ्लोरिंग वाला होगा। 200 मीटर लंबे स्काई वॉक में दो रेस्क्यू इलाके होंगे। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के लिए बैठने का भी प्रबंध होगा। इसके साथ ही दो प्रतीक्षालय, वॉश रूम सुविधा का भी स्काई वॉक के साथ निर्माण किया जाएगा। प्रतीक्षालय में 150 यात्रियों के बैठने का प्रबंध होगा। उप राज्यपाल ने पांच महीने में कार्य को पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
राजभवन में कार्यक्रम के दौरान मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काई वॉक का ई-शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार यात्रियों को बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ताकि यात्रा सुगम व बिना किसी बाधा के संपन्न हो। कहा कि सरकार पहले ही धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे पर्यटन स्थलों के विकास व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। कहा कि स्काई वॉक से यात्रा प्रबंधन बेहतर होने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन की तरफ जाते भक्त
- फोटो : संवाद
भवन परिसर में यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने तथा किसी भी परेशानी से बचने के लिए कतार लगाने में स्काई वॉक से सहूलियत मिलेगी। उप राज्यपाल ने दुर्गा भवन के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की। पांच मंजिला इस भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही उन्होंने पार्वती भवन के रीमॉडलिंग पर भी चर्चा की। इस दौरान बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी विशेश्वरानंद गिरी, डा. अशोक भान, कुलभूल आहूजा, डा. नीलम सरीन, सुरेश कुमार शर्मा, रघु के मेहता आदि भी शामिल रहे।
यात्रियों के लिए पंच मेवा प्रसाद सुविधा का शुभारंभ
उप राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के लिए पंच मेवा प्रसाद सुविधा का भी शुभारंभ किया। यह सुविधा दर्शनी ड्योढी, वाणगंगा, ताराकोट इलाके में मिलेगी। बाद में यह सुविधा हेलीपैड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जम्मू तथा निहारिका कांप्लेक्स में भी उपलब्ध कराई जाएगी।
दर्शन करने के लिए लगी कतार।
- फोटो : PTI