फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maa Vaishno Devi katra: On New Year more than fifty thousand devotees bowed down

मां वैष्णो देवी: नववर्ष पर पचास हजार से अधिक भक्तों ने नवाया माता के दरबार में शीश

Mon, 01 Jan 2024 11:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 11:08 AM IST
सार

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि दर्शन के लिए उसे ही जाने दिया गया, जिसके पास 31 दिसंबर के स्टीकर वाला कार्ड था।

विज्ञापन
Maa Vaishno Devi katra: On New Year more than fifty thousand devotees bowed down
माता के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त - फोटो : एजेंसी

विस्तार

धर्मनगरी कटड़ा में नए साल के आगमन पर 31 दिसंबर को मां वैष्णो के भक्तों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। नव वर्ष की पूर्व संध्या भक्तों की भीड़ बढ़ने पर शाम 7:15 बजे कटड़ा में पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए गए। सोमवार अलसुबह चार बजे पंजीकरण काउंटर खोले गए।

विज्ञापन


रविवार शाम चार बजे तक 37 हजार के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वर्ष के आखिरी दिन श्राइन बोर्ड ने हर श्रद्धालु को 31 दिसंबर का स्टीकर लगा आरएफआईडी कार्ड जारी किया। इससे भवन में ज्यादा भीड़ नहीं हुई। 
विज्ञापन


पुराने कार्ड वालों को बाणगंगा से ऊपर नहीं जाने दिया गया। कटड़ा में पूरा दिन पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि दर्शन के लिए उसे ही जाने दिया गया, जिसके पास 31 दिसंबर के स्टीकर वाला कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कड़ी, दर्शन के बाद भवन में रुकने की अनुमति नहीं

कड़ाके की सर्दी के बावजूद भवन में भारी भीड़ रही, लेकिन दो वर्ष पहले हुए हादसे को देखते हुए इस वर्ष सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। अनाउंसमेंट के जरिये श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद कटड़ा की ओर रवाना होने के लिए कहा जा रहा है। श्रद्धालुओं को यह भी सूचित किया जा रहा है कि भवन के एरिया में न रुकें और यात्रा पूरी कर सीधा कटड़ा धर्मनगरी की ओर प्रस्थान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed