{"_id":"beae661dcdeb19ac5c8e360e2be36630","slug":"m5-gupkar-new-high-court-for-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जज के घर में चल रही हाइकोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जज के घर में चल रही हाइकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 22 Sep 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण बाढ़ ने कश्मीर उच्च न्यायालय के कामकाज को भी प्रभावित कर दिया है। बाढ़ के कारण उच्च न्यायालय में पड़े रिकार्ड भी खराब हो गए हैं। फिलहाल एक जज के घर में उच्च न्यायालय चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के चीफ जस्टिस एमएम कुमार के अनुसार, कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के कारण करीब बीस फीसदी पुराना रिकार्ड ही बच पाया है।
विज्ञापन
कुमार के अनुसार संविधानिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए न्यायालय को ज्यादा समय तक बंद नहीं रखा जा सकता, इसलिए उन्होंने सरकार से न्यायालय को चलाने के लिए इमारत की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांग पर असमर्थता दिखाई, जिसके बाद एक जज ने अपना मकान उच्च न्यायालय का कार्य चलाने के लिए दिया है।
विज्ञापन
जिसका अड्रेस एम-5 गुप्कार है। कुमार ने यह भी जानकारी दी फिलहाल अति महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की जा रही है। खासकर बाढ़ से जुड़ी हुई शिकायतों की। उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से कार्य शुरू करने में अभी भी करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन