फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lumpy

उपचार के बाद पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार

विज्ञापन
lumpy
आरएस पुरा/मीरां साहिब। लंपी संक्रमण की चपेट में आए पशुओं के उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंच कर संक्रमण से बीमार पशुओं का उपचार करने में जुटी हैं, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

डॉ. मोहम्मद इकबाल ने कहा कि बीमार पशुओं के लक्षण देखकर ही उपचार किया जा रहा है। इसकी वजह से कई पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. शाहिद अल्ताफ ने कहा कि अभी उन्हीं स्थानों पर टीका लगाया जा रहा है, जहां पशु संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं। टीका लगाने के लिए टीम का भी अलग से गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

लंपी की रोकथाम के लिए गॉट पॉक्स वैक्सीन प्रयोग में लाया जाएगा, जो उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा में जरूरत के मुताबिक दवा नहीं होने पर बुधवार को एंटीबायोटिक दवा भेजी गई। जरूरत के मुताबिक अन्य दवाइयां भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध कम होने से उठाना पड़ रहा नुकसान
सीमांत गांव शामका के किसान शाम लाल ने कहा कि पहले के मुताबिक पशुओं में कुछ हद तक सुधार हुआ है। हालांकि दुधारू पशु का दूध कम होने से पशुपालकों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

संक्रमित चार पशुओं के स्वास्थ्य में अब सुधार
गांव ठिकरिया के पशुपालक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि उनके पास दस पशु हैं। इनमें से दो की लंपी की चपेट में आने से मौत हो गई। चार अन्य भी बीमार थे, जिनके स्वास्थ्य में अब सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed