फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor said that more than 33 thousand development works are going on in Jammu and Kashmir

उपराज्यपाल ने कहा: जम्मू-कश्मीर में 33 हजार से ज्यादा विकास कार्य चल रहे

Sun, 21 Nov 2021 01:06 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 01:06 PM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का पहला प्रदेश है जहां सरकारी खर्च की पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक किया जा रहा है। खर्च प्रबंधन सुधार कार्यक्रम से यह मुमकिन हो पाया है।

विज्ञापन
Lt Governor said that more than 33 thousand development works are going on in Jammu and Kashmir
LG Manoj Sinha - फोटो : ANI

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का पहला प्रदेश है जहां सरकारी खर्च की पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक किया जा रहा है। खर्च प्रबंधन सुधार कार्यक्रम से यह मुमकिन हो पाया है। आम लोग मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर एक क्लिक से सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं पर खर्च की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला व गांव स्तर पर 12,200 करोड़ की लागत से 33099 से ज्यादा विकास कार्य चल रहे हैं, जिनका ब्योरा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन व्यवस्था को जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी खर्च को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल के अनुसार 2018-19 के दौरान प्रदेश में 9229, और 2019-20 में 12637 व 2020-21 में 21943 विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed