फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor Murmu meets Amit Shah and Ajit Doval, can meet Prime Minister modi

अमित शाह और डोभाल से मिले उपराज्यपाल मुर्मू, आज प्रधानमंत्री से कर सकते हैं मुलाकात

Mon, 17 Feb 2020 11:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Lt Governor Murmu meets Amit Shah and Ajit Doval, can meet Prime Minister modi
अमित शाह और डोभाल से मिले उपराज्यपाल मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से दिल्ली में मिलकर सुरक्षा परिदृश्य व जम्मू कश्मीर के हालात की जानकारी दी। आज यानी कि सोमवार को वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने रोजगार और जमीन की सुरक्षा के लिए डोमिसाइल व्यवस्था बहाली पर भी बात की। जम्मू-कश्मीर में गर्मी में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर भी बात हुई।
विज्ञापन


अप्रैल में होने वाले निवेशक सम्मेलन, पंचायत उपचुनाव तथा अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने जानकारी दी। उम्मीद जताई कि निवेशक सम्मेलन से राज्य में न केवल देश की बल्कि विदेशी कंपनियां भी जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए आगे आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों पर नकेल कसी जा रही है

इन सबके अलावा उन्होंने घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियानों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि हर हाल में आतंकियों पर नकेल कसी जा रही है। मोबाइल इंटरनेट बहाली को लेकर भी चर्चा हुई। 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली के साथ ही बंद राजनीतिक नेताओं की रिहाई और कुछ पर पीएसए लगाए जाने के बारे में भी बताया। जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों की भी उपराज्यपाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य प्राथमिकता पर हैं। इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed