LS Elections : उधमपुर-कठुआ में घटा तो पहाड़ी जिलों में बढ़ा मतदान; डोडा- रामबन और किश्तवाड़ में इजाफा
उधमपुर संसदीय सीट के तहत आने वाले पांच जिलों में से दो मुख्य जिलों उधमपुर व कठुआ में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग चार फीसदी मत कम पड़े, जबकि अन्य तीन पहाड़ी जिलों किश्तवाड़, डोडा व रामबन में वोट करने के लिए अधिक संख्या में मतदाता आगे आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर संसदीय सीट के तहत आने वाले पांच जिलों में से दो मुख्य जिलों उधमपुर व कठुआ में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग चार फीसदी मत कम पड़े, जबकि अन्य तीन पहाड़ी जिलों किश्तवाड़, डोडा व रामबन में वोट करने के लिए अधिक संख्या में मतदाता आगे आए हैं। भारी बारिश के बाद भी यहां मत प्रतिशत डेढ़ से तीन फीसदी तक बढ़ा है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 35.10 फीसदी पुरुष तो 33.16 प्रतिशत महिलाओं ने भागीदारी की।
संसदीय सीट में आने वाले पांच जिलों में उधमपुर में सबसे अधिक 70.75 फीसदी मतदान हुआ, जबकि रामबन में सबसे कम 62.41 प्रतिशत। दूसरे स्थान पर कठुआ में 70.05, तीसरे स्थान पर किश्तवाड़ में 67.74 व चौथे स्थान पर डोडा में 66.41 फीसदी मत पड़े। खास बात यह रही कि पिछले चुनाव की तुलना में भारी बारिश के बाद भी पहाड़ी जिलों किश्तवाड़ में लगभग डेढ़ प्रतिशत, डोडा में दो तथा रामबन में तीन फीसदी अधिक मतदान हुआ। यहां लोकतंत्र के उत्सव में लोगों ने उत्साह के साथ आहुतियां डालीं।
रियासी में पिछले चुनाव में 73 फीसदी पड़े थे वोट
वर्ष 2019 के चुनाव में रियासी जिला उधमपुर सीट से जुड़ा था जहां 72.7 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन परिसीमन के बाद रियासी जिले को काटकर जम्मू संसदीय क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। इस वजह से उधमपुर संसदीय सीट में 2019 की तुलना में लगभग दो फीसदी कम मत पड़े।
जिला 2019 2024
- किश्तवाड़ 66.2 67.74
- डोडा 64.1 66.41
- रामबन 59.5 62.41
- उधमपुर 74.8 70.75
- कठुआ 74.0 70.05