{"_id":"7d7303a799da817e7f3dfc0bfcf3bebb","slug":"lpg-consumers-to-accelerate-the-benefits-of-direct-subsidies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी का लाभ देने की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी का लाभ देने की प्रक्रिया तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र सरकार की पहल योजना के तहत एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधी सब्सिडी पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
पहली जनवरी से देश भर में लागू की गई योजना के क्रियान्वयन को लेकर उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग के सहायक निदेशक ने एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा है कि जितनी जल्दी लोग इस योजना से जुड़ेंगे, उन्हें सब्सिडी का लाभ भी उसी क्रम में मिलने लगेगा।
सहायक निदेशक टीपी सिंह ने विभागीय अमले को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह योजना पर शत प्रतिशत अमल सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि संशोधित डीबीटीएल योजना के तहत एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने गैस खाते को आधार कार्ड अथवा बैंक खाते से जोड़ने की औपचारिकता पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
ऐसा करने वाले उपभोकताओं को गैस की मांग करने पर प्रति सिलेंडर 568 रुपये को सब्सिडी के रूप में उनके सत्रह अंकों वाले बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बैंक खाते और गैस खाते को वितरक के माध्यम से समाहित करवाया जाना चाहिए। योजना के तहत यदि कोई उपभोक्ता किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहा है, तो वह संबंधित तहसील आपूर्ति अधिकारी से संपर्क कर सकता है।
उन्होंने कहा कि गैस उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर को भी वितरक के पास पंजीकृत करवा सकते हैं। ऐसा करने से वह मोबाइल की एसएमएस सेवा से ही गैस की सेवा के लिए आवेदन कर सकेंगे।