{"_id":"6784386ecb84dced57064514","slug":"lower-mattu-team-won-the-volleyball-match-akhnoor-news-c-290-1-pgl1001-100720-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोअर मट्टू की टीम ने जीता वॉलीबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोअर मट्टू की टीम ने जीता वॉलीबाल मैच
Mon, 13 Jan 2025 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सेना की क्रॉस स्वर्ड्स डिवीजन की तरफ से रविवार को खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव अपर मट्टू और लोअर मट्टू की टीमों के बीच बॉलीबाल मैच करवाया गया, जिसको लोअर मट्टू की टीम ने 25-12, 20-25 तथा 25-22 से जीत लिया।
सेना की तरफ से विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और टीम को ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर सेना के अधिकारियों के साथ-साथ गांव के नंबरदार सेवानिवृत्त सूबेदार खैरू राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नंबरदार खैरू राम ने कहा कि सेना ने वॉलीबाल मैच का आयोजन कर गांवों के युवाओं के लिए एक प्लेटफार्म दिया है। सेवानिवृत्त सूबेदार सतपाल चौधरी, भाजपा के खौड़ मंडल के प्रधान अंकुश चौधरी, अश्वनी चौधरी सहित गांव के लोगों ने सेना की घिगडियाल बटालियन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मुकाबले करवाने से युवाओं का मनोबल बढ़ेगा।