फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Loved ones left on the track , outsiders also channeled mouth

अपनों ने ट्रैक पर छोड़ा, गैरों ने भी मुंह मोड़ा

Wed, 17 Sep 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा Updated Wed, 17 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Loved ones left on the track , outsiders also channeled mouth

हाल में जम्मू के रेलवे ट्रैक से मिले पांच वर्षीय अंधे बच्चे को अब तक सहारा नहीं मिल पाया है। उसे किसी व्यक्ति ने ट्रैक से चाइल्ड लाइन जम्मू तक पहुंचाया था। वहां से बच्चे को ब्लाइंड होम रूपनगर ले जाया गया, जहां के प्रबंधन ने बच्चे को यह कहकर रखने से मना कर दिया कि उनके पास इस बच्चे को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन


बाद में बच्चे को रखने के लिए मुहिम चलाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट द्वारा आदेश जारी कर आरएस पुरा के बाल आश्रम में रखने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को आरएस पुरा लाए जाने पर बाल आश्रम प्रबंधन की ओर से शामा को रखने की व्यवस्था न होने पर वापस भेज दिया गया। उसके साथ आए संस्था के लोगाें ने बताया कि वह जन्म से अंधा है।
विज्ञापन

वहीं रेलवे ट्रैक पर छोड़े जाने के कारण शामा सहमा हुआ है।

उसका उपचार भी चल रहा है। कर्ण वेलफेयर सोसायटी की प्रधान तजेन्द्र कौर का कहना है कि एक ओर समाज में लोग बच्चों के लिए तरसते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बच्चे की पीड़ा समझ कर उसे पालने के बजाय रेलवे ट्रैक पर छोड़ देते हैं। उन्हाेंने संस्था द्वारा बच्चे को सहारा देने के कार्य को सराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed