फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   love, marriage

Jammu News: प्यार के आगे बौनी हो गईं सरहद की तल्खियां

विज्ञापन
love, marriage
सीआरपीएफ जवान मुनीर का नौ महीने पहले पाकिस्तान की मीनल से ऑनलाइन हुआ था निकाह
विज्ञापन


हरदीप ठाकुर

दोमाना। सरहद की बंदिशें सियासतदानों के लिए हैं, प्यार के लिए नहीं। ये बात सच कर दिखाई सीआरपीएफ के जवान मुनीर अहमद ने।
सरहद की तलि्खयां, दुल्हन को वीजा न मिलने की मजबूरियां...ये सब मुनीर और पाकिस्तान की मीनल खान के प्यार में बाधा नहीं बन सके। वीजा नहीं मिला तो दोनों ने ऑनलाइन निकाह कर लिया।
नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात मीनल अपनी ससुराल पहुंचीं। जम्मू के भलवाल तहसील के राब्ता हंडवाल गांव निवासी नाजिर अहमद ने अपने बेटे मुनीर अहमद की शादी पाकिस्तान के सियालकोट पंजाब में स्थित कोटली फकीर चंद गुंजन निवासी अपने साले असगर खान की बेटी मीनल से तय की थी। शादी से पहले मुनीर ने मीनल के वीजा के लिए आवेदन भी कर रखा था। लेकिन सरहद पर चल रही तलि्खयों के चलते मीनल को वीजा नहीं मिल सका। आखिरकार पिछले साल 24 मई को मुनीर व मीनल ने ऑनलाइन निकाह कर अपने प्यार को रिश्ते का नाम दे दिया। शादी के बाद मीनल को 15 दिन का वीजा मिला है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह वह वाघा बाॅर्डर पहुंचीं। मुनीर बॉर्डर पर अपनी दुल्हन का इस्तकबाल करने के लिए पहले से ही पहुंचे थे। देर रात मीनल ससुराल पहुंचीं, जहां मुनीर के परिवारीजन ने उनका जोरदार स्वागत किया। परिवारीजन के मुताबिक मीनल के परिजन 1947 में देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान चले गए थे। रिश्तेदारों से जुड़ाव बना रहा। मीनल के माता-पिता कई बार रिश्तेदारों से मिलने जम्मू आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मीनल पहली बार भारत आई हैं। परिवारीजन के मुताबिक रिश्तेदारी कायम रहे, इसलिए पिछले साल मीनल और मुनीर की शादी की बात छेड़ी गई। इसके बाद दोनों में फोन पर बातें शुरू हुईं और दोनों ने रिश्ते के लिए हां कर दी।

24 मई 2024 को वीडियो कॉल पर कबूल है...कबूल है...कबूल है बोलकर दोनों जिंदगी भर के हमसफर बन गए। मुनीर अहमद की कोशिश जारी है कि जल्द ही मीनल को स्थायी वीजा मिल जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed