फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Look no further than Kashmir: Omar to tourists

कश्मीर आपका स्वागत करने को बेताब: उमर

Sat, 04 Apr 2015 10:16 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
Look no further than Kashmir: Omar to tourists

रियासत में बाढ़ की आशंकाओं के बीच पर्यटकों द्वारा कश्मीर से मुंह मोड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आगे आए हैं। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के मार्फत उमर ने देश-विदेश के पर्यटकों को घाटी में आने का आमंत्रण दे दिया।

विज्ञापन


उमर ने लिखा, ‘कश्मीर के आगे कुछ न देखें। जलभराव का खराब दौर पीछे छूट चुका है। सरकार ने भी बाढ़ के डर को दूर कर दिया है। कृपया बसंत के मौसम में कश्मीर आएं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वविख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में पर्यटकों को आने के लिए आमंत्रित करते हुए उमर ने लिखा, ‘ट्यूलिप जल्द ही खिलने वाले हैं। घाटी में हरियाली आने वाली है।

गुलमर्ग में अभी भी बर्फ है और पहलगाम में लिद्दर गर्जन कर रहा है।’ कश्मीर में छुट्टियां बिताने की सोच रहे लोगों को उमर ने अपील करते हुए कहा कि पूरा कश्मीर उनका इंतजार कर रहा है।


'तो कश्मीर में अलावा कुछ न सोचें'

Look no further than Kashmir: Omar to tourists

उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यदि आप अपनी छुट्टियां या कुछ समय का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो कश्मीर के अलावा कुछ न सोचें। यह हर शख्स आपका स्वागत करने को तैयार बैठा है।’ उमर ने ट्विटर पर श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन की तस्वीर भी डाली, जिसमें ताजे ट्यूलिप खिल रहे हैं।




उन्होंने लिखा, ‘श्रीनगर में ट्यूलिप खिलने लगे हैं। दिल्ली से मात्र एक घंटे की फ्लाइट है। फिर इंतजार क्यों करना।’ कश्मीर में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों द्वारा बुकिंग कैंसल करने पर उमर ने चिंता जताई। इससे पहले भी उमर ने पर्यटकों से अपील की थी कि वह अपनी बुकिंग कैंसल न करें। थोड़ा इंतजार करें, जल्द हालात सुधर जाएंगे। अप्रैल में मौसम अच्छा हो जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed