फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loksabha election jammu kashmir: Dr Jitendra Singh profile gets ticket from Udhampur third time

लोकसभा चुनाव: उधमपुर से तीसरी बार जीत के लिए मैदान में डॉ. जितेंद्र सिंह, पहले आजाद सहित इन नेताओं को हराया

Sun, 03 Mar 2024 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 05:28 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्व के 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2014 में उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौजूदा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था।

विज्ञापन
loksabha election jammu kashmir: Dr Jitendra Singh profile gets ticket from Udhampur third time
डॉ. जीतेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर एक बार फिर विश्वास जताया है। उन्हें जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। भाजपा की ओर से जारी की गई पहली सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। साथ ही जम्मू की लोकसभा सीट से जुगल किशोर शर्मा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्व के 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2014 में उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौजूदा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। डॉ. जितेंद्र सिंह को 487,369 वोट मिले थे। जबकि, गुलाम नबी आजाद को 4,26,393 मिले थे। उस समय गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के प्रत्याशी थे। अभी गुलाम नबी कांग्रेस से अलग हो गए हैं और उन्हें खुद की पार्टी बनाई है, जिसका नाम है डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में भी उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने भाजपा का परचम लहराया। इस बार उनके निकटत प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आदित्य सिंह रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने 724311 वोट हासिल किए थे, जबकि उनके विक्रमादित्य सिंह ने 367059 वोट हासिल किए थे। दोनों ही बार भाजपा के सामने मुख्य रूप से कांग्रेस ने टक्कर दी है। 2019 में भाजपा से अलग होकर चौधरी लाल सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 19,049 वोट मिले थे।

विज्ञापन

पहली ही सूची में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर अपना पत्ता खोल दिया है। यह फैसला विपक्ष पर शुरू से ही दबाव बनाने की रणनीति के तहत किया गया है। फिलहाल, इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस-नेकां के बीच अभी सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। पिछले दो चुनावों में दोनों प्रत्याशियों के शानदार प्रदर्शन ने टिकट की दावेदारी को पुख्ता करने को बल दिया। 

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वीरवार की देर रात तक चली पार्टी की बैठक में ही दोनों नामों पर सहमति बन गई थी। इस बैठक में दोनों सीटों के लिए कुछ और भी नाम थे, लेकिन अन्य नामों पर विचार करने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने दोनों पर ही तीसरी बार भरोसा जताने का फैसला किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय जनता पार्टी की ओर से कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भाजपा नेता जनक भारती ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है, वह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के 10 वर्ष के कार्यकाल को मद्देनजर रखते हुए लिया है। जो विकास डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन दस वर्षों में किया है वह जम्मू कश्मीर और कठुआ क्षेत्र का स्वर्णिम काल है। इसमें हर तरफ विकास के नए आयाम हैं और अब इन चुनावों के बाद विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed