{"_id":"5c97c634bdec2214114a337c","slug":"loksabha-election-2019-national-conference-akbar-says-if-anyone-will-abuse-pakistan-will-abuse-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां उम्मीदवार के बिगड़े बोल, कहा- कोई पाकिस्तान के खिलाफ एक गाली देगा तो मैं उसे दस दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां उम्मीदवार के बिगड़े बोल, कहा- कोई पाकिस्तान के खिलाफ एक गाली देगा तो मैं उसे दस दूंगा
Sun, 24 Mar 2019 11:32 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: sapna singla
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद अकबर लोन
- फोटो : ANI
नेशनल कांफ्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं। अनंतनाग सीट से उम्मीदवार लोन ने रविवार को यहां एक जनसभा में कहा कि कोई पाकिस्तान के खिलाफ एक गाली निकालेगा तो मैं उसे दस गालियां दूंगा।
मैं चाहता हूं भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती हो, पाकिस्तान हमेशा खुश रहे और तरक्की करे यही मेरी दुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि जब असेंबली में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे तो मैंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
लोन ने कहा कि पीडीपी और भाजपा ने यहां की जनता से झूठे वादे किए, लेकिन अब समय आ चुका है जब आप अपने वोट से सही नेता का चुनाव करें।
इस बारे में अमर उजाला ने जब लोन से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से इंकार करते हुए फोन काट दिया। उधर नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अकबर लोन का बयान काबिले बर्दाश्त नहीं है।