फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Election: NC may give ticket to Omar Abdullah from Srinagar and Chaudhary Ramzan from Baramulla

लोकसभा चुनाव: श्रीनगर से उमर अब्दुल्ला को और बारामुला से चौधरी रमजान को मिल सकता है टिकट

Thu, 11 Apr 2024 11:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर से और चौधरी मोहम्मद रमजान को बारामुला संसदीय क्षेत्रों से नेशनल कॉन्फ्रेंस मैदान में उतार सकती है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: NC may give ticket to Omar Abdullah from Srinagar and Chaudhary Ramzan from Baramulla
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर से और चौधरी मोहम्मद रमजान को बारामुला संसदीय क्षेत्रों से मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने इन दो सीटों के लिए उमर अब्दुल्ला और चौधरी मुहम्मद रमजान की उम्मीदवारी को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पार्टी इस संबंध में गुरुवार को घोषणा कर सकती है। उमर, जिन्होंने 2019 से 2014 तक जम्मू-कश्मीर के सीएम के रूप में कार्य किया, अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर और पीडीपी के प्रत्याशी वहीद-उर-रहमान पर्रा के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में, उमर ने बीरवाह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, लेकिन सोनावर सीट पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मीर से हार गए, जो अब अपनी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चौधरी मोहम्मद रमजान 2014 का विधानसभा चुनाव पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन से 5423 वोटों के अंतर से हार गए थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में, नेशनल कॉन्फ्रेंस चौधरी के पैतृक विधानसभा क्षेत्र हंदवाड़ा में पीपल्स कॉन्फ्रेंस के खिलाफ 8000 से अधिक वोटों के अंतर से पीछे चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed