फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Election: jammu parliamentary seats 22 candidates contesting star campaigners will also campaign

लोकसभा चुनाव: जम्मू सीट के लिए 22 उम्मीदवारों के बीच होगा राजनीतिक घामासान, स्टार प्रचारक भी रहेंगे हुंकार

Tue, 09 Apr 2024 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

जम्मू लोकसबा सीट के लिए 26 अप्रैल को आम चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा। इस सीट के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: jammu parliamentary seats 22 candidates contesting star campaigners will also campaign
जम्मू-रियास लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संसदीय क्षेत्र के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट के लिए 26 अप्रैल को आम चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा। इस सीट के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के कवरिंग उम्मीदवार रूप कृष्ण धर ने नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन


जम्मू संसदीय सीट के लिए मैदान में बहुजन समाज पार्टी से जगदीश राज, भारतीय जनता पार्टी से जुगल किशोर, जम्मू -कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भीम) से नरेश कुमार चिब, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रमन भल्ला, एकम सनातन भारत दल से अंकुर शर्मा, जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट से स्वामी दिव्य नंद, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से रतन लाल मैदान में हैं।
विज्ञापन


नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी से शिखा बंद्राल, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से कारी जहीर अब्बास भट्टी, हिंदुस्तान शक्ति सेना से गणेश चौधरी और अतुल रैना, बंसी लाल, परसीन सिंह, डॉ. प्रिंस रैना, राज कुमार, सतीश पुंछी, सुरेंद्र सिंह, शब्बीर अहमद, प्रिंसिपल सीडी शर्मा, करनजीत, नरेश कुमार तल्ला और विक्की कुमार डोगरा निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तीन उम्मीदवारों बसपा के चंद्रजीत चरगोत्रा (कवरिंग केंडिडेट), इंडियन नेशनल कांग्रेस से इंद्र भल्ला (कवरिंग केंडिडेट) और निर्दलीय उम्मीदवार रविंदर सिंह का नामांकन खारिज कर दिया गया था।
 

मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कसरत कर रहे उम्मीदवार

चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अब विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रमुख रूप से भाजपा और कांग्रेस की ओर से जम्मू संसदीय क्षेत्र के सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कसरत की जा रही है। 

मतदाताओं को रिझाने के लिए कई माध्यमों से प्रचार को धार दी जा रही है। आगामी दिनों में उधमपुर और जम्मू सीट के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई स्टार प्रचारक ला रही है। इसमें 15 अप्रैल को जम्मू सीट के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली प्रस्तावित है। 

हालांकि पहले इसे 9 अप्रैल को किया जाना था, लेकिन नवरात्र की व्यस्तता सहित अन्य कारणों से इसे आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले उधमपुर सीट के लिए प्रधानमंत्री का आना प्रस्तावित है। उधर, कांग्रेस की ओर से भी आगामी दिनों में प्रियंका गांधी सहित अन्य स्टार प्रचारकों को उक्त दोनों सीटों पर प्रचार के लिए लाने की तैयारी है। चुनावी गतिविधियां बढ़ने से संबंधित राजनीतिक दलों के छोटे से बड़े नेता इसमें जुटे हुए हैं। इसमें जनसभाओं, बैठकों सहित अन्य गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है।

Lok Sabha Election: jammu parliamentary seats 22 candidates contesting star campaigners will also campaign
लोकसभा चुनाव 2024: उधमपुर-डोडा सीट - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में, 19 अप्रैल को मतदान

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में उधमपुर संसदीय सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। यहां से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें छह निर्दलीय भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी से डॉ. जितेंद्र सिंह, कांग्रेस से चौधरी लाल सिंह, बसपा से अमित कुमार, एकम सनातन भारत दल से मनोज कुमार, पीडीपी से गुलाम मोहम्मद सरूरी, बलवान सिंह, डॉ. पंकज शर्मा निर्दलीय, राजेश मनचंदा निर्दलीय, सचिन गुप्ता निर्दलीय, स्वर्ण वीर सिंह जराल निर्दलीय, निर्दलीय के रूप में मोहम्मद अली गुज्जर और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मेहराज दीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed