फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: rammadhav says in srinagar that bjp will come with large number than 2014

लोकसभा चुनाव 2019: राममाधव बोले, कश्मीर में 2014 से अच्छे परिणाम की उम्मीद

Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
सार

  • कहा, पाकिस्तान आतंकवाद खत्म करे तो बाकी मुद्दे खुद सुलझ जाएंगे

विज्ञापन
lok sabha election 2019: rammadhav says in srinagar that bjp will come with large number than 2014
श्रीनगर में राम माधव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी भूमि से आतंकवाद समाप्त करता है तो सब कुछ खुद सुलझ जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भाजपा को जम्मू कश्मीर से 2014 से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लोग दोहरे मापदंड वाले नेताओं को पहचान चुके हैं। 
विज्ञापन


राममाधव मंगलवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। इस बार भाजपा को यहां से अच्छा परिणाम मिलेगा। पत्रकारों से बातचीत में श्रीनगर से भाजपा की डॉ. फारूक के खिलाफ मुकाबला करने और चुनाव लड़ने की रणनीति को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग चाहेंगे कि घाटी की तीनों सीटों पर जो देश की एकता और अखंडता के साथ खड़े हैं ऐसे ही लोग जीत कर आएं। जो लोग दिल्ली में जाकर एक बात बोलते हैं और इधर दूसरी बात ऐसे नेताओं को लोगों ने पहचान लिया है। अब समय आ गया है कि एक अच्छे नेतृत्व को इन तीनों सीटों से लोकसभा में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या उनका इशारा डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर है, उन्होंने कहा कि अक्लमंद के लिए इशारा ही काफी है। नेकां और कांग्रेस के सेक्युलर एजेंडे को लेकर उन्होंने कहा कि कौन किस एजेंडे पर जा रहा है सभी जानते हैं। जो बयानबाजी हो रही है उसे लोग जान चुके हैं। यहां एक ही राज्य है और यहां इस प्रकार का बहुत तमाशा चल रहा है। आज नरेंद्र मोदी और भाजपा का सामना करने के लिए यह लोग बहुत सारे अभ्यास कर रहे हैं, करने दीजिए, लेकिन हमें पूरा विश्वास है जम्मू की दोनों सीटों पर। लद्दाख में हमारे उम्मीदवार जीतेंगे, और घाटी में भी हम पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे उम्मीदवार आगे बढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा पीठ को खोलने की बात को लेकर राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सारे मुद्दों पर विचार करके निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको मालूम है कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है। बाकी सारे मुद्दे सुलझ सकते हैं, लेकिन एक बार इस पर दोनों देश विचार करके विशेषकर पाकिस्तान अपनी भूमि से आतंकवाद को समाप्त करता है तो बाकी सारी चीजें अच्छी तरह संभल जाएंगी। मुजफ्फर हुसैन बेग के जेकेएलएफ़ और जमात-ए-इस्लामी को कानूनी सहायता देने के बयान पर राम माधव ने उल्टा पत्रकारों से ही पूछ डाला क्या बेग साहब पीडीपी में हैं अभी? और साथ ही कह डाला कि देखते हैं कि क्या बयानबाजियां चल रही हैं आजकल। 


बता दें कि उन्होंने श्रीनगर में भाजपा के घाटी से खड़े किए गए तीनों उम्मीदवारों (श्रीनगर से खालिद जहांगीर, अनंतनाग से सोफी यूसुफ और बारामुला से मोहम्मद मकबूल वार) सहित अन्य कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चुनाव के लिए की गई तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उनके समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता सत शर्मा, अशोक कौल, अलताफ़ ठाकुर आदि भी मौजूद रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार राम माधव की देर रात पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन से भी मिले जाने की संभावना है जो इससे पहले भी भाजपा को समर्थन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed