फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: Ram Madhav will take review of BJP Jammu Kashmir preprations for elections

राम माधव 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों का लेंगे जायजा

Tue, 12 Mar 2019 01:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 12 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Ram Madhav will take review of BJP Jammu Kashmir preprations for elections
जुगल किशोर, राम माधव, रविन्द्र रैना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव 14 मार्च को जम्मू का दौरा कर प्रदेश भाजपा नेताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में राम माधव के 14 मार्च को जम्मू के दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर लोकसभा चुनाव की रणनीति के अलावा संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि राम माधव प्रदेश भाजपा के नेताओं के अलावा संघ परिवार के पदाधिकारियों के साथ भी जम्मू में बैठक करेंगे और भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक नई दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ उनकी मुलाकात होगी और चुनाव जीतने की रणनीति को आखिरी रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से पूछने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव 14 मार्च को जम्मू में पहुंचेंगे व भाजपा के प्रदेश नेताओं से चुनाव संबंधी बैठक करेंगे। उनका कहना है कि जल्द ही भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में पूर्व सांसद थुप्स्टन छिवांग की नाराजगी दूर 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दावा किया है कि लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा मिलने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की आधार शिला रखे जाने के बाद से पूर्व सांसद थुप्स्टन छिवांग की नाराजगी दूर हो चुकी है। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed