फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: ram madhav says,bjp will keep its side in manifesto on article 370 and 35a

लोकसभा चुनाव 2019: राम माधव बोले, भाजपा घोषणा पत्र में होगा अनुच्छेद 370, 35ए पर पार्टी का पक्ष

Wed, 27 Mar 2019 06:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 06:29 PM IST
सार

  • राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कांग्रेस, नेकां, पीडीपी का चरित्र सार्वजनिक हो चुका
  • जम्मू संभाग की दोनों सीटें जीतने का किया दावा
  • भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव की मांग की

विज्ञापन
lok sabha election 2019: ram madhav says,bjp will keep its side in manifesto on article 370 and 35a
राम माधव ने जम्मू में की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370, 35ए पर पार्टी घोषणा पत्र में अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने जम्मू संभाग की दोनों सीटों व लद्दाख सीट को जीतने का तो दावा किया। हालांकि कश्मीर की तीन सीटों पर कहा कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


जम्मू में पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राम माधव ने अनुच्छेद 370 व 35ए पर पूछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में सब प्रश्नों का जवाब मिल जाएगा। पार्टी इन दोनों मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी गंभीरता से लेते हैं। इसका उदाहरण यही है कि 28 मार्च को मोदी देश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत आगाज कर रहे हैं और पहले ही दिन जम्मू में भी उनकी रैली होगी।
विज्ञापन


राम माधव ने कहा अनुच्छेद 35ए के मुद्दे पर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने वाली राज्य की कश्मीर केंद्रित पार्टियां संसदीय चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। यह पार्टियां कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही हैं और इससे इन पार्टियों का चरित्र सार्वजनिक हो चुका है। भाजपा राज्य की सभी छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और अब तक पांच उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी गई है। लद्दाख सीट के लिए उम्मीदवार की भी जल्द घोषणा हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस चुनाव नतीजों से पहले ही हार मान चुकी है। वह ऐसे झूठे वादे कर रही है जो पूरी नहीं होंगे। भाजपा चुनाव  मोदी के स्वच्छ नेतृत्व में लड़ रही है और देश को मोदी का नेतृत्व क्यों चाहिए इसका प्रचार पार्टी कर रही है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह ,युद्धवीर सेठी आदि भी मौजूद रहे। 

नेकां उम्मीदवार अकबर लोन पर एफआईआर दर्ज हो
राम माधव ने कहा नेशनल कांफ्रेंस के बारामूला से उम्मीदवार अकबर लोन ने पाकिस्तान जिंदबाद के नारे खुलेआम लगाए। उन पर राष्ट्र द्रोह के मामले पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। भाजपा इसकी मांग चुनाव आयोग से कर चुकी है। उन्होंने कहा पीडीपी कहती हैं कि मुजाहिद्दीन हमारे कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस ऐसे लोगों के सहयोग से चुनाव मैदान में उतरी हुई है। जम्मू की जनता उसे कड़ा सबक सिखाएगी। 

भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव की मांग की
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि भाजपा राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की मांग कर चुकी है। आयोग जब भी चुनाव की घोषणा करेगा भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। 

अंतरिक्ष में मिशन शक्ति की सफलता को ऐतिहासिक बताया
राम माधव ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में मिशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा कर देश को महाशक्ति बना दिया है। सैटेलाइट को मार गिराकर देश के वैज्ञानिकों ने बता दिया हैं कि भारत विश्व शक्ति बनने के लिए तैयार है। वहीं, एक सवाल के जवाब में राम माधव ने कहा कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस के लिए धुंआधार प्रचार से कोई लाभ होने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed