{"_id":"5ca4637abdec2213fb2ccfbb","slug":"lok-sabha-election-2019-pdp-president-mehbooba-mufti-filed-nomination-from-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग से किया नामांकन, इस लोकसभा सीट ने दिया है देश को गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग से किया नामांकन, इस लोकसभा सीट ने दिया है देश को गृहमंत्री
Wed, 03 Apr 2019 01:10 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:10 PM IST
सार
- एक सीट के लिए तीन बार अलग-अलग तिथियों में डाले जाएंगे वोट
- अभूतपूर्व सुरक्षा के साथ सभी मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में
- 1800 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 3 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग, 23 अप्रैल को होगा चुनाव
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी जम्मू-कश्मीर की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अनंतनाग लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा है। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार का दौर चल रहा है। पार्टी अपने-अपने तरीकों से अभियान चलाकर मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी हुई है। ऐसे में कश्मीर में अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में प्रचार का खास जोर तो नहीं है लेकिन यहां पर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए आयोग व सुरक्षा एजेंसियां कई कदम उठाए जा रहे है। ऐसा अबतक किसी लोकसभा क्षेत्र में नहीं हुआ होगा।
अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में तीन जिले आते है। इसमें अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा जिला शामिल है। सीआरपीएफ के 40 जवानों ने पुलवामा में ही हाल ही में शहादत पाई है। ऐसे में यह जिला देश तो क्या विश्व भर में चर्चित हो चुका है। यहां पर चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफा देने के बाद 2016 में उप चुनाव करवाने का प्रयास किया था लेकिन कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति से उप चुनाव नहीं हो पाए।
अब लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में जिला आधार पर चुनाव करवाने का फैसला लिया हुआ है। 23 अप्रैल को यहां अनंतनाग जिले में चुनाव होगा। 29 अप्रैल को कुलगाम और छह मई को पुलवामा जिले में मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अनंतनाग लोकसभा सीट के रिटर्निंग अफसर खालिद जहांगीर के अनुसार अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंधों के बीच तीन चरणों में लोकसभा सीट के तहत आने वाले तीन जिलों अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा में मतदान करवाया जाएगा। उनके अनुसार करीब 13 लाख मतदाता वोट कर सकेंगे और यहां करीब 1800 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सभी मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, पीडीपी से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और भाजपा से पूर्व एमएलसी सोफी युसुफ यहां के यहां से चुनाव लड़ने के आसार है।
देश का गृह मंत्री दिया सीट ने
दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इस संसदीय सीट पर नेकां का पांच बार कब्जा रहा है। इस सीट के लिए 10 बार हुए चुनाव में पांच बार कांग्रेस, दो बार कांग्रेस, दो बार पीडीपी तथा एक बार जनता दल को जीत मिली है। 2014 के चुनाव में महबूबा मुफ्ती ने इस सीट पर कब्जा जमाया। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन ढाई साल से अधिक समय से इस सीट के लिए चुनाव नहीं हो पाया है। इस लोकसभा सीट में 16 विधानसभा क्षेत्र-त्राल, पुलवामा, राजपोरा, वाचि, शोपियां, नूराबाद, कुलगाम, होमशालिबग, अनंतनाग, देवसर, डोरू, कोकरनाग, बिजबिहाड़ा, पहलगाम आते हैं। इस सीट से चुनाव जीतने के बाद मुफ्ती मोहम्मद सईद देश के गृह मंत्री बने थे।