{"_id":"5c8a31d1bdec2256d2129b3e","slug":"lok-sabha-election-2019-national-conference-will-not-meet-election-commission-delegation-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019: नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी चुनाव आयोग प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019: नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी चुनाव आयोग प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक
Thu, 14 Mar 2019 04:19 PM IST
Pranjal Dixit
भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 14 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक न करने का निर्णय किया है। पार्टी ने गुरुवार को कहा कि वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग पर अपनी राय स्पष्ट कर चुकी है और उसके पास इस पर आगे कुछ बोलने के लिए नहीं है।
चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव कराने के लिए जमीनी स्थिति का जायजा लेने गुरुवार को श्रीनगर पहुंचेंगे।
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज चुनाव आयोग के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ईसी के प्रतिनिधिमंडल से ना मिलने का निर्णय किया है।’’
उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर अपनी राय स्पष्ट कर चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की हमारी मांग वहीं रहेगी जो ईसी के साथ पहले हुई बैठक में थी। हमारे पास इस पर कहने के लिए कुछ और नहीं है।’’