फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: national conference started campaigning in jammu kashmir for congress

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के प्रचार के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने झोंकी ताकत

Sun, 24 Mar 2019 04:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: national conference started campaigning in jammu kashmir for congress
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस कर रही चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए नेकां ने ताकत झोंक दी है। पार्टी ने दोनों संसदीय क्षेत्रों में प्रचार के लिए दो चुनाव प्रचार कमेटियों का गठन किया है। 
विज्ञापन


इसमें नेकां के प्रदेश सचिव सुरजीत सिंह सलाथिया उधमपुर-कठुआ और पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा जम्मू-पुंछ सीट पर प्रचार की कमान संभालेंगे। प्रचार कोआर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्षता प्रदेश सचिव रतन लाल गुप्ता करेंगे। 
विज्ञापन


नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उधमपुर सीट के प्रचार के लिए गठित कमेटी में 36 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें खालिद नजीब सुबरावर्दी, सज्जाद अहमद किचलू, शेख अब्दुल रहमान, ठाकुर कश्मीरा सिंह, ब्रिज मोहन शर्मा आदि शामिल हैं। जम्मू-पुंछ सीट के लिए कमेटी में 54 सदस्य शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स. हरबंस सिंह, मिर्जा अब्दुल रशीद, बाबू रामपाल, सईद मुश्ताक अहमद बुखारी आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रचार कोआर्डिनेशन कमेटी में चार सदस्य शामिल होंगे। इसमें रतन लाल के अलावा शेख बशीर अहमद, अनिल धर और प्रदीप बाली शामिल होंगे। 

प्रांतीय अध्यक्ष के अनुसार जिला और ब्लाक स्तरीय नेकां कमेटियां लोकसभा चुनाव में चुनाव कमेटियों के तौर पर काम करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed