{"_id":"5ca78f59bdec2214046f05d9","slug":"lok-sabha-election-2019-mehbooba-mufti-says-election-is-must-for-the-safety-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के हितों को सुरक्षित रखने के लिए चुनाव बड़ा मौका: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के हितों को सुरक्षित रखने के लिए चुनाव बड़ा मौका: महबूबा
Fri, 05 Apr 2019 10:54 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुप्ती
- फोटो : फाइल. ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर के हितों खासतौर से मुस्लिम बहुल चरित्र को बनाए रखने के लिए मतदाताओं के पास लोकसभा चुनाव बड़ा मौका है।
बारामुला लोकसभा क्षेत्र के उड़ी में वर्कर्स अधिवेशन में शुक्रवार को महबूबा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को क्षेत्र, वर्ग और धर्म में बांटने का प्रयास कर रही है।
वह यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं केवल कश्मीरी भाषी लोग राज्य के विशेष दर्जे को चाहते है। जबकि वास्तविकता में राज्य का प्रत्येक नागरिक धर्म, भाषा और क्षेत्र से अलग रहकर विशेष दर्जे को बनाए रखना चाहता है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि भाजपा राज्य के विशेष दर्जे और मुस्लिम बहुल चरित्र को समाप्त करना चाहती है। भाजपा ने इसके लिए जम्मू कश्मीर में पहाड़ियों, गुज्जर बक्करबालों, शिया, सूनी को बांटने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा विभाजनकारी और सांप्रदायिक तत्त्वों को सफल होने से रोकना है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर राज्य मुश्किल समय से गुजर रहा है। अनुच्छेद 35ए को हटाने के प्रयास चल रहे है।
ऐसे में विश्व को यह कड़ा संदेश देना हैं कि राज्य के लोगों को अपनी अलग पहचान कितनी प्यारी है।