फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: congress leader ghulam nabi azad in jammu, nc also convened meeting

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद आज जम्मू में, नेकां ने भी बुलाई बैठक

Sat, 16 Mar 2019 12:19 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 16 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress leader ghulam nabi azad in jammu, nc also convened meeting
गुलाम नबी आजाद - फोटो : फाइल, अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना की तिथि करीब आते ही जम्मू-कश्मीर में सियासी दलों में हलचल बढ़ गई है। नेकां और कांग्रेस में औपचारिक तौर पर अभी तक गठबंधन पर कोई राय नहीं बन पाई है। इस बीच नेकां ने सोमवार को श्रीनगर में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद शनिवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। वह सुबह 12.30 बजे पार्टी की कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो सकती है। इस कमेटी में नौ सदस्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


पूर्व के गठबंधन पर नजर दौड़ाई जाए तो नेकां ने जम्मू सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ा है। वर्ष 2014 में नेकां की ओर से कांग्रेस के समर्थन में कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया था। इस बार नेकां की ओर से बीआर कुंडल को जम्मू सीट पर नामित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लग रहा है कि नेकां भाजपा और कांग्रेस के वोट काटने के चक्कर में है। भाजपा और कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर नेकां को अधिक सफलता नहीं मिली है। कांग्रेस से गठबंधन की सूरत में इस नाम पर बदलाव किया जा सकता है।


वर्ष 2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मदन लाल शर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार गुलाम नबी आजाद शनिवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में चुनाव प्रचार में तेजी लाई जाएगी। उधर, नेकां की सोमवार को बुलाई गई संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed