फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lockdown latest news jammu kashmir, Migrant laborers spending the day at the bus station to go home

Lockdown J&K: घर जाने के लिए बस अड्डे पर दिन काट रहे प्रवासी मजदूर, बोले- बहुत परेशान हैं, सरकार मदद करे

Sun, 29 Mar 2020 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Lockdown latest news jammu kashmir, Migrant laborers spending the day at the bus station to go home
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

निर्माण कार्य, फैक्ट्रियों, रेहड़ी और दुकानें बंद होने से शहर के विभिन्न इलाकों से प्रवासी मजदूरी शहर छोड़ रहे हैं। शहर से बस, रेल, सड़क और हवाई यातायात की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बस स्टैंड पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए जाने वाले मजदूर और आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। यातायात की सुविधा न होने से यह लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। पिछले दस दिनों से काम नहीं होने के कारण अब लोगों को आर्थिक तंगी होने लगी है।

विज्ञापन


शहर में लॉकडाउन होने के कारण फंसे लोगों के लिए जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसफोर्ट कॉरपोरेशन ने सात जिलों के लिए बस सेवा शुरू की है। बस सेवा होने के बावजूद भी यह मजूदर अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जरनल बस स्टैंड में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इनमें डोडा, राजौरी, पुंछ, रामबन, श्रीनगर सहित अन्य जिलों के लोगों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भी बस स्टैंड पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। रामबन जाने वाले पवन सिंह ने कहा कि तीन दिनों से लगातार आ रहा हूं। यहां पर पुलिस और प्रशासन के लोग नाम लिखवाने के लिए कहते हैं। मैं हर दिन नाम दर्ज करवाता हूं, कहा जाता है आपकों को फोन कर बताएंगे, लेकिन फोन नहीं आता है। वहीं श्रीनगर जाने वाले अब्दुल अजीज ने कहा कि दिनभर लाइन में लगाया जाता है फिर कहते हैं कल आना। बहुत परेशान हैं सरकार को चाहिए कि हमें घर पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुंछ के लिए गईं दो बसें
शनिवार को बस स्टैंड से दो बसें पुंछ के लिए रवाना हुईं। हालांकि, बस स्टैंड पर श्रीनगर और डोडा जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से भी श्रीनगर के लिए बसें नहीं भेजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed