फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

वीकेंड लाकडाउन : बेवजह घर से निकले लोगों को लौटाया, नाकों पर की गई पूछताछ

विज्ञापन
lockdown
वीकेंड लॉकडाउन में शनिवारा को शहर में सन्नाटा पसरा रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी सुनसान रहा। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जम्मू शहर में लगाए वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शनिवार को दिन भर सख्ती रही। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह तारबंदी करके लोगों की आवाजाही को रोका गया। जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। गैर जरूरी गतिविधियों के लिए घरों से निकले लोगों को वापस भेजा गया। कई जगह वाहन चालकों पर सख्ती की गई। रविवार को भी लॉकडाउन जारी रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार को बकरीद के चलते लोगों को पैदल आवाजाही की अनुमति रही। इसमें मोहल्ला स्तर पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षाकर्मियों ने नरमी दिखाई। सुबह दूध-दही, सब्जी की खरीदारी के लिए लोग घरों से निकले, जिन्हें पैदल जाने से नहीं रोका गया। शहर के परेड, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, कच्ची छावनी, सिटी चौक, कनक मंडी, रघुनाथ बाजार आदि स्थानों पर तारबंदी करके लोगों की आवाजाही को रोका गया। इससे शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। इस दौरान नाकों पर वाहन चालकों कोे पूछताछ करने के बाद जाने दिया, जबकि गैर जरूरी गतिविधियों के लिए घरों से निकले लोगों को वापस जाने को कहा गया। शहर के विभिन्न बाजारों में दिन भर पुलिस के वाहन गश्त करते रहे। लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के यात्री वाहन बंद रहे। पुराने शहर के भीतर इक्का-दुक्का वाहनों की आवाजाही रही। शाम को भी गलियों में कम ही लोग घरों से निकले। वीकेंड लाकडाउन को पूरी सख्ती के साथ लागू किया गया।
विज्ञापन

पतंगबाजी के शौकीन मायूस
लाकडाउन के चलते पतंगबाजी के शौकीनों को मायूसी हुई, जो लोग शुक्रवार पतंगों और डोर की खरीदारी नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब सोमवार को ही खरीदारी का विकल्प बचा है। हालांकि गली-मोहल्लों में चोरीछिपे कुछ दुकानों पर पतंग और डोर की बिक्री होती रही। इसी तरह रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए भी सोमवार सुबह बाजारों में भीड़ रहने की संभावना है। सामाजिक दूरी के पालन की भी धज्जियां उड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed