फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

किश्तवाड़ में फंसी फिल्म निर्माता टीम ने महसूस की असली कश्मीरियत, मुस्लिम परिवार ने घर में जगह देकर बना ली दिल में जगह

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। लॉकडाउन की मुश्किलों के दौरान जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में फंसी एक फिल्म निर्माता टीम के लिए एक मुस्लिम परिवार मददगार बना। पुणे के नचिकेत गुट्टीकर अपनी टीम के साथ महाराष्ट्र से किश्तवाड़ में एक डॉक्यूमेंटरी शूट करने आए थे, लेकिन 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन होने के कारण वापस नहीं जा पाए। फंस गए तो जम्मू संभाग के डोडा जिले के घठा गांव के नजीम मलिक ने रहने के लिए छत और खाना उपलब्ध करवाया। मुस्लिम परिवार की मदद से प्रभावित होकर फिल्म निर्माता ने कहा कि यही वह कश्मीरियत है, जिसके बारे में हम सुनते आए थे।
विज्ञापन

नचिकेत अपने साथियों में शामीन कुलकर्णी और निनाद दातार के साथ 15 मार्च को एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए डोडा जिले में आए थे। 25 मार्च को उन्हें जम्मू से फ्लाइट लेकर वापस पुणे जाना था, लेकिन 24 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया। इसके बाद नचिकेत के पास यहां रुकने के अलावा कोई अन्य चारा नहीं बचा था।
विज्ञापन

नचिकेत गट्टीकर ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन घोषित किया तो स्थिति बड़ी भयावह थी। हवाई सहित सड़क यातायात स्थगित था और सभी होटल भी बंद थे। इसके बाद हम लोग परेशानी में थे, लेकिन मलिक के परिवार ने अपने घर में रहने की पेशकश की। हम खुशकिस्मत थे कि यह परिवार आया और हमें रहने के लिए अपने घर की पेशकश की। उन्होंने कहा कि अब इस परिवार के साथ रहते हमें कुछ हफ्ते हो गए हैं। परिवार के मित्रता वाले व्यवहार से हमें यहां अपने घर जैसा ही महसूस हो रहा है। कहते हैं कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रकार की मेहमाननवाजी किसी दूसरी जगह नहीं हो सकती है। यह वह असली कश्मीरियत है, जिसके बारे में अक्सर सुना करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नजीम मलिक का परिवार खुदा को खुशकिस्मत मान रहा है कि उन्हें महामाही के कारण मुश्किल में फंसे अजनबियों की मदद करने का मौका मिला। नजीम कहते हैं कि हमने उनपर कोई एहसान नहीं किया है। कल को अगर हमारे बच्चे ऐसी ही स्थिति में फंस जाएं तो निश्चित ही कोई उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएगा। उन्हाेंने कहा कि जब तक लॉकडाउन की स्थिति है मेरा घर पर ठहरने के लिए मेहमानों का स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed