फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Night curfew in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में नाइट कर्फ्यू, शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगी पाबंदी

Tue, 05 May 2020 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 May 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Night curfew in Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान प्रशासन ने शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने सोमवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। नाइट कर्फ्यू का आदेश सोमवार से प्रभावी हो गया।

विज्ञापन


ट्वीट के अनुसार, संपूर्ण प्रदेश में इस 12 घंटे की अवधि में पाबंदियां पूरी सख्ती के साथ लागू की जाएंगी। कोई भी व्यक्ति बिना पास के इस दौरान बाहर नहीं निकल सकेगा। मेडिकल इमरजेंसी के लिए किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। प्रदेश के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सोमवार से 17 मई तक लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए एक विस्तृत आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, 12 घंटे की इस अवधि के दौरान धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। चिकित्सा सेवाओं,  एयर एंबुलेंस, सुरक्षा उद्देश्यों और गृह मंत्रालय द्वारा अनुमतति प्राप्त उद्देश्यों को छोड़कर सभी प्रकार की हवाई यात्रा पर पूर्व की तरह रोक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए ट्रेन सेवाएं और सभी सड़क परिवहन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। सभी स्कूल, कॉलेज,विश्वविद्यालय, शैक्षिक-प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलते रहेंगे। अतिथि सेवाएं, सिनेमा हाल, शापिंग माल, जिम, खेल परिसर, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, शराब की दुकानें, रेस्त्रां, सैलून, पार्लर ,नाई की दुकानें, सभागार बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed