फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, mistakes in list of free ration to migrants in lockdown

राशन में गड़बड़झालाः मांगी थी प्रवासियों की सूची, दे दिए स्थानीय लोगों के नाम

Sun, 26 Apr 2020 04:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
lockdown in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, mistakes in list of free ration to migrants in lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के कारण प्रदेश में फंसे प्रवासी गरीबों को सरकार की ओर से राशन मुहैया कराया जाना है। नगर निगम की ओर से राशन वितरण करने के लिए प्रवासियों की सूची मांगी गई थी। राशन में चावल, आटा, दालें, सरसो का तेल दिया जाना है, लेकिन सूची में कुछ वार्डों के पार्षदों ने प्रवासी लोगों के साथ स्थानीय लोगों के नाम भी जोड़ दिए हैं।

विज्ञापन


इस पर नगर निगम के अधिकारियों का तर्क है कि स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत पहले ही लाभ पहुंचाया जा चुका है। उन्हें सस्ती दरों पर और मुफ्त में राशन दिया गया है। ऐसे में सूची से ऐसे लोगाें का नाम हटाया जाएं। इससे राशन का वितरण सही तरीके से हो सकेगा। अब नए सिरे से सूचियां बनाकर नगर निगम को सौंपी जानी हैं।
विज्ञापन


इसके बाद ही प्रवासी लोगों को राशन वितरित होगा। कुछ वार्डों में प्रवासी लोगों को राशन वितरित कर दिया गया है। लेकिन यहां सवाल यह है कि सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन आगे बढ़ाने को लेकर अभी सरकार की तरफ से कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में जब अभी तक प्रवासियों की सूची ही तैयार नहीं हुई है, तो उन्हें राशन कब मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी लोगों को राशन मुहैया करवाया जा रहा है। स्थानीय लोग दूसरी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रवासी लोगों को नियमों के अनुसार राशन मुहैया करवाया जा रहा है।- अवनी लवासा, आयुक्त नगर निगम

शहर में कुछ स्थानों पर तीन माह से नहीं मिला है गरीबों को राशन

शहर में सरकारी डिपो से पीएचएच और आईआरडीपी के लोगों को तीन माह से राशन वितरित नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें परेेशानी का समाना करना पड़ रहा है। न्यू प्लाट और आसपास के इलाकों में गरीब लोग हर रोज राशन लेने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। इन लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में राशन मुहैया कराया जाना चाहिए।

ग्रामीण इलाकों में राशन की किल्लत शुरू हो गई है। पीएचएच और आईआरडीपी लोगों को मुफ्त राशन भी नहीं मिला है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी पेश आ रही है। कई बार विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा चुका है, लेकिन उन्हें पीछे से राशन न आने का हवाला दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने में कम समय बचा है और राशन नहीं मिल रहा है। डिपो होल्डर भी मनमानी कर रहे हैं। पुरखो पंचायत के रहने वाले कृपा राम ने कहा कि वह पीएचएच में है। ऐसे में उन्हें अभी तक राशन नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed