{"_id":"5ea152df8ebc3ea821496b54","slug":"lockdown-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-jkslsa-started-helpline-for-senior-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown in Jammu Kashmir: वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन सेवा, यहां संपर्क करते ही मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown in Jammu Kashmir: वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन सेवा, यहां संपर्क करते ही मिलेगी मदद
Thu, 23 Apr 2020 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में दवा, किराना और अन्य जरूरी सामग्री हासिल करने में असमर्थ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के वरिष्ठ नागरिकों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए जम्मू-कश्मीर राज्य विधि सेवा प्राधिकरण (जेकेएसएलएसए) ने हेल्पलाइन शुरू की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर राज्य विधि सेवा प्राधिकरण की पैटर्न इन चीफ जस्टिस गीता मित्तल और प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस राजेश बिंदल के मार्गदर्शन में सर्व द सीनियर हेल्पलाइन शुरू की गई है। लॉकडाउन के कारण जो वरिष्ठ नागरिक अपनी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ हैं, वह हेल्पलाइन पर संपर्क करके सहायता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी
जम्मू
नौशाद अहमद खान 9622283677
संदीप कौर 9419223000
कश्मीर
नूर मोहम्मद-9419005744
तबसुम कादिर पर्रे-7889835567
लद्दाख
स्पालजेस अंग्मो-9419341131
त्सेवांग फुंत्सोग-9419978757