फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LoC Rajori: Search operation carried out in Kotaranka after the suspect was spotted

एलओसी राजोरी: संदिग्ध देखे जाने के बाद कोटरंका में चला सर्च ऑपरेशन, सेना और पुलिस ने कई इलाके खंगाले

Mon, 19 Sep 2022 11:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में कुछ अनजान बंदूकधारी युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा। इसकी जानकारी के बाद सेना, पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन
LoC Rajori: Search operation carried out in Kotaranka after the suspect was spotted
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोटरंका के कुछ इलाकों में सोमवार को संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। कोटरंका के लड़कुति, कुर्ग और आसपास के कई क्षेत्र में बंदूकधारी संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पूरे इलाके को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने क्षेत्र में कुछ अनजान बंदूकधारी युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा है। संदिग्ध मूवमेंट की खबर लगते ही सेना, पुलिस की एसओजी, कंडी और बुद्धल पुलिस थाने से पुलिस पार्टी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सेना और पुलिस वैसे तो कई दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल सेना व पुलिस के हाथ अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है। सेना क्षेत्र के जंगलों के अलावा आसपास के गांवों में भी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लोगों ने एक दो बार नहीं, बल्कि कई बार संदिग्ध युवकों को देखा है। इससे सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों की नींद भी उड़ी हुई है। रात को सेना और एसओजी संयुक्त रूप से दोबारा से सर्च आपरेशन चलाएगी। 


दरहाल के प्रगाल इलाके में सेना के शिविर पर रफ़दायीन हमला होने के बाद से लेकर अब तक लगातार संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिलती रही हैं।

राजोरी-पुंछ रेंज के डीजीपी डॉक्टर हसीब मुगल ने भी कहा था कि राजोरी-पुंछ के पीर पंजाल के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के मॉड्यूल सक्रिय हैं। जिन्हें ढेर करने के लिए सेना व पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन रफ़लहाल कोई सफलता नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed