चुनाव से पहले विधायकी के टिकट के लिए भाजपा में होड़ हुई तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की रिक्त होने जा रही छह सीटों के लिए पीडीपी-भाजपा में होड़ दिखना शुरू हो गई है। भाजपा तीन-तीन सीटों का बराबरी में बंटवारा चाहती है, जबकि दोनों दलों में आगामी दिनों में इस मुद्दे पर चर्चाओं का दौर शुरू होगा।
वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस अगर मिलकर चुनाव लड़ें तो कम से कम एक या दो सीटों पर इनका जीतना तय है। हालांकि दोनों दलों में अब तक इस बाबत कोई सहमति नहीं बन पाई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के दो विधान परिषद के सदस्यों जिसमें डिप्टी चेयरमैन जहांगीर हुसेन मीर और विधान परिषद में कांग्रेस के नेता जुगल किशोर शर्मा का कार्यकाल अगले साल समाप्त हो रहा है। नेकां के तीन विधान परिषद सदस्यों जिसमें सरदार धर्मवीर सिंह ओबराय, बशीर अहमद वीरी और मास्टर नूर हुसेन का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।
निर्दलीय विधायक जीत-हार में अदा करेंगे अहम रोल
पीडीपी के सदस्य यासीर रेशी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में पार्टी स्तर पर संभावित उम्मीदवारों ने यहां अपने पक्ष में टिकट हासिल करने को भाग दौड़ शुरू कर दी है। पीडीपी-भाजपा गठबंधन में टिकट बंटवारे पर चर्चाओं का दौर आने वाले दिनों में शुरू होगा।
भाजपा तीन-तीन सीटों का बराबरी से बंटवारा चाहती है। विपक्षी दल नेकां और कांग्रेस अगर मिलकर चुनाव लड़े तो एक या दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं।
विधान परिषद की रिक्त होने वाली सीटों में जीत-हार में निर्दलीय विधायक काफी अहम रोल अदा कर सकते हैं। इनमें इंजीनियर रशीद, मोहम्मद हाकिम यासीन, पवन गुप्ता, सीपीआई विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी शामिल हैं।